20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी भाई की कप्तानी में या आरसीबी में खेलना पसंद करूंगा : श्रीसंत

Mumbai: Former cricketer S. Sreesanth during the ‘Mahurat’ of his upcoming film “Speed Boys” in Mumbai, on May 2, 2019.

कोच्चि, 3 जुलाई | भारतीय टीम के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को तैयार हैं। केरल रणजी टीम ने हाल ही में कहा था कि अगर श्रीसंत अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो वह उन्हें मौका दे सकती है। श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे।

श्रीसंत ने क्रिकट्रैकर के साथ इंस्टाग्राम लाइव में कहा, “मैं निश्चित तौर पर अपना नाम आईपीएल-2021 की बोली में रखूंगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे जिस भी टीम में चुना जाएगा, मैं उसमें खेलूंगा। लेकिन, एक प्रशंसक के तौर पर मैं मुंबई इंडियंस के साथ खेलना चाहूंगा। इसका कारण सचिन पाजी हैं। मैंने सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए क्रिकेट खेली थी। अगर मुझे मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिलता है तो क्यों नहीं। सचिन पाजी से सीखना मेरे लिए अच्छी बात रहेगी।”

उन्होंने कहा, “मैं धोनी भाई के नेतृत्व में या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ खेलना भी पसंद करूंगा।”

2015 में दिल्ली की विशेष अदालत ने श्रीसंत पर से सभी आरोप हटा दिए थे। 2018 में केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को भी श्रींसंत के ऊपर से हटा दिया था। हालांकि अदालत की दूसरी पीठ ने प्रतिबंध बहाल कर दिया था।

इसके बाद श्रीसंत सुप्रीम कोर्ट गए थे और पिछले साल मार्च में अदालत ने उनके आरोपों को माना था लेकिन बीसीसीआई से कहा था कि वह सजा को कम करे। बीसीसीआई ने फिर श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध हटा सात साल का प्रतिबंध लगाया था जो इस साल अगस्त में समाप्त हो रहा है।

37 साल के श्रीसंत धोनी की कप्तानी में जीते गए टी-20 विश्व कप-2007 और वनडे विश्व कप-2011 की विजयी टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं और क्रमश: 87, 75, 7 विकेट लिए हैं।

अन्य ख़बरें

एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Newsdesk

अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं’: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला ‘रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading