23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर रूस का हमला नरसंहार जैसा : कोस्टिन

मास्को, 28 नवंबर (आईएएनएस)| यूक्रेन के अभियोजक जनरल एंड्री कोस्टिन ने कहा कि युद्धग्रस्त देश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर रूसी हमलों को जारी रखना नरसंहार के बराबर है।

रविवार को बीबीसी से बात करते हुए कोस्टिन ने कहा कि 11 हजार यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूस भेज दिया गया था।

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 24 फरवरी से रूसी आक्रमण के बाद उनका कार्यालय 49 हजार से अधिक युद्ध अपराधों की जांच कर रहा है।

उन्होंने बीबीसी को बताया, रूसी सेना के कब्जे वाली हर यूक्रेन की बस्ती में आचरण का एक ही पैटर्न देखा जा रहा है।

रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद युद्ध अपराध के मामलों में 260 लोगों को आरोपी बनाया गया और यूक्रेनी अदालतों द्वारा 13 फैसले किए गए।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय तदर्थ न्यायाधिकरण के गठन का आह्वान किया।

रूसी हमलों के बाद पूरे यूक्रेन में लाखों लोग ठंड के मौसम में बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।

रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए आंतरिक मामलों के प्रथम उप मंत्री येवेनी येनिन ने कहा कि रूसी हमलों में अब तक लगभग 32 हजार नागरिक संपत्तियों और 700 से अधिक महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाएं नष्ट हो गईं।

येनिन के अनुसार नागरिक संपत्ति मुख्य रूप से निजी घर और आवासीय अपार्टमेंट थे। हमलों में से केवल 3 प्रतिशत सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए।

महत्वपूर्ण अवसंरचना सुविधाओं में हवाई क्षेत्र, पुल, तेल डिपो, बिजली स्टेशन आदि प्रभावित हुए।

मंत्री ने यह भी बताया कि सात क्षेत्रों की 524 बस्तियों में वर्तमान में बिजली आपूर्ति की समस्या है।

अन्य ख़बरें

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मारिब पर किया हवाई हमला: हूती मीडिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading