25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीएसएफ की महिला प्रहरी ने पाक ड्रोन को मार गिराया, संदिग्ध वस्तु भी बरामद

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ की महिला प्रहरी (सैनकों) ने पंजाब के अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवंबर को रात 10.47 बजे बीएसएफ की महिला जवानों ने अमृतसर सेक्टर के चाहरपुर गांव में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में ड्रोन नीचे आ गिरा।

बीएसएफ के मुताबिक इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई, जहां गोलीबारी में नीचे गिरे एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया। वहीं सफेद रंग की पॉलीथिन में संदिग्ध वस्तु (ड्रग्स) भी बरामद की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए और भी किसी भी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading