25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हिंदी साहित्य की अमर स्वर-साधिका, छायावाद की प्रमुख स्तंभ, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हिन्दी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख स्तंभ एवं पद्म विभूषण से अलंकृत ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! अपनी अद्वितीय काव्य रचनाओं और संवेदनशील गद्य के माध्यम से उन्होंने भारतीय साहित्य को नई ऊंचाई और गहराई प्रदान की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हिंदी साहित्य में संवेदना, करुणा और नारी चेतना को सशक्त स्वर देने वाली छायावाद की प्रमुख स्तंभ, ‘आधुनिक युग की मीरा’ महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हिंदी साहित्य के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक, अपनी रचनाओं से भारतीय साहित्य को समृद्ध करने वाली ‘आधुनिक मीरा,’ ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘श्रृंखला की कड़ियां’ के माध्यम से उन्होंने समाज में महिलाओं के अधिकारों और आत्मसम्मान की प्रखर आवाज उठाई। उनकी लेखनी ने नारी चेतना को नई दिशा दी।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।”छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने लिखा, “हिंदी साहित्य में छायावादी युग की अग्रणी लेखिका व महान कवयित्री पद्म विभूषण से अलंकृत महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।”

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading