25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं : माइक हसी


नई दिल्ली, 3 जुलाई
। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं और मौजूदा ब्रेक उन्हें आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलेगा और देखना होगा कि क्या वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं।

हसी ने क्रिकेट पोडकास्ट हॉटस्पॉट कार्यक्रम में कहा, मैं कोई भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आप धोनी को छोड़ सकते हैं। आपको कभी भी चैंपियन और चैंपियन खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए और एक खिलाड़ी तथा एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।

उन्होंने कहा, वह (धोनी) अभी भी खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखते हैं जितना वह खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। शायद यह ब्रेक उनके लिए आराम करने और विशेष रूप से चीजों के शारीरिक रूप से ब्रेक पाने के लिए सहायक है.. क्योंकि उन्हें बहुत अनुभव है।

हसी ने आगे कहा, उन्हें आवश्यक स्तर पर आने में समय लगेगा, लेकिन ज्यादा समय नहीं लगेगा, जितना कि अन्य खिलाड़ी को लगता है जो अपने खेल को नहीं जानते हैं। उन्हें अपने खेल की बहुत अच्छी समझ है। मैं उनके स्किल्स को लेकर चिंतित नहीं हूं।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप: शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां, एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading