October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के कहने पर खड़गे ने मोदी को कहा रावण, गुजरात की जनता लेगी बदला : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान को लेकर एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है और गुजरात की जनता कांग्रेस से बदला लेगी। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने खड़गे के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने एक समय पर मोदी को मौत का सौदागर कहा था और आज उनके कहने पर उन्ही की पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहा है। यह खड़गे के नहीं बल्कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शब्द हैं।

पात्रा ने खड़गे के बयान को पूरे गुजरात और गुजरातियों का अपमान बताते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी से लेकर खड़गे तक कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया और यह कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है। सोनिया और राहुल गांधी की नफरत की भावना को दिखाता है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात में खड़े होकर गुजरात के सपूत के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है और गुजरात की जनता इसका जवाब देकर कांग्रेस को आईना दिखाने का काम करेगी।

पात्रा ने गुजरात की सभी जनता से बाहर निकल कर शत प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत वोट करने की अपील करते हुए कहा कि गुजरात की जनता को गुजरात के सपूत के अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस से लेना चाहिए। गुजरातियों को इन अपशब्दों को लेकर कांग्रेस को सबक सिखाना चाहिए और अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस से लेना चाहिए।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment