July 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल आज उज्जैन में, श्री महाकालेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन

उज्जैन, 29 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान की नगरी मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान श्री महाकाल के दर्शन करेंगे।

श्री गांधी आज शाम दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि से श्री महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। वे यहां दर्शन करके एक जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री गांधी का रात्रि विश्राम भी उज्जैन में ही होगा।

दो दिन पहले श्री गांधी ने मध्यप्रदेश के एक अन्य ज्योतिर्लिंग खंडवा जिले स्थित श्री ओंकारेश्वर के भी दर्शन कर नर्मदा नमन किया था।
श्री गांधी की यात्रा आगामी चार दिसंबर तक मध्यप्रदेश में है। चार दिसंबर को ये यात्रा प्रदेश के आगर-मालवा जिले के रास्ते राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी।

अन्य ख़बरें

6 घंटे में लापता 11 वर्षीय खुशी को ढूंढ लाई पुलिस, बाल निकेतन को सुरक्षित सौंपा

Newsdesk

प्रमुख सचिव ने मांगी माफी, नायब तहसीलदार और एसडीओ हुए सस्पेंड

Newsdesk

जर्जर स्कूल भवन तोड़ते समय गिरी छत, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading