September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी हुईं कोरोना पॉजिटिव

Kolkata: BJP MP Locket Chatterjee addresses a press conference in Kolkata on Jan 13, 2020.

कोलकाता, 3 जुलाई | पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद लॉकेट चटर्जी शुक्रवार को हुई जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं। हुगली क्षेत्र से लोकसभा सदस्य लॉकेट ने शुक्रवार को दोपहर बाद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आज सुबह हुई जांच में मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्का बुखार रहता है। मैं बीते एक सप्ताह से सेल्फ-आइसोलेशन में हूं।”

अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं लॉकेट चटर्जी ने कहा कि वह आगे भी अपनी सेहत के बारे में बताती रहेंगी। उन्होंने आगे लिखा, “मेरे बारे में जो कोई कुछ लिखेगा, मैं हर किसी का पोस्ट सहेज कर रखूंगी। बाकी सब ठीक।”

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading