November 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

वायरस से संक्रमित हुई इंग्लैंड टीम

रावलपिंडी, 30 नवंबर (वार्ता) तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के लिये पाकिस्तान आयी इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स सहित करीब 14 सदस्य एक वायरस से संक्रमित हो गये हैं। बीबीसी ने बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
बीबीसी ने बताया कि वायरस की चपेट में आने वाले 14 लोगों में आधे खिलाड़ी हैं, जबकि कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य भी इससे संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर ने उन्हें होटल में आराम करने की सलाह दी है। इंग्लैंड की 16-सदस्यीय स्क्वाड में से सिर्फ पांच ने यहां बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। लंकाशायर के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन इस मैच में इंग्लैंड के लिये टेस्ट में पदार्पण करने वाले हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज बेन डकेट छह साल बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment