October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल का स्तर जेपी नड्डा से सवाल पूछने लायक नहीं : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सवाल पूछने पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल का स्तर नड्डा से सवाल पूछने लायक नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस लायक नहीं है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनकी बातों का जवाब दें। तिवारी ने आगे कहा कि जेपी नड्डा इस देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं और केजरीवाल का स्तर देखिए कि वो बलात्कारियों से मालिश कराने वाले को भारत रत्न देने की बात करते हैं, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के सामने शराब की दुकानें खुलवाते हैं।

तिवारी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता 4 दिसंबर को इन्हें फेंक देगी और 2025 में परमानेंटली ही उठा कर बाहर फेंक देंगी।

आपको बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा था कि, मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को चैलेंज करता हूं – आपने एमसीडी में 15 साल में मुझे गाली देने के अलावा क्या काम किया, कोई एक काम बता दीजिए।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा की गई घोषणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिल्ली की जनता के लिए बड़ा उपहार बताते हुए भाजपा सांसद तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता की सबसे बड़ी समस्या – रीडेवलपमेंट, एफएआर और पाकिर्ंग को दूर करने की दिशा में मोदी सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। पहले लोग अपने घर में थोड़ा सा भी रीडेवलपमेंट का काम करवाते थे तो एमसीडी, एसडीएम और अन्य विभाग उन्हें परेशान किया करते थे, लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो जाएगी। सरकार अब इसे कानूनी अनुमति देने जा रही है। लैंड पुलिंग के लिए संसद में बिल लाना है वो काम हमारी सरकार करने जा रही है। डबल एफएआर के लिए मास्टर प्लान में चेंज करना है वो हम करने के लिए तैयार हैं। झुग्गी झोपड़ी वासियों को आधुनिक सुविधायुक्त फ्लैट देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि, बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में दिल्ली के सांसदों के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जहां झुग्गी वहीं मकान, लैंड पुलिंग और एफएआर को बढ़ाने जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए यह दावा किया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का फायदा दिल्ली के एक करोड़ पैंतीस लाख लोगों को मिलने जा रहा है। पुरी ने दावा किया कि वर्तमान में दिल्ली की कुल आबादी दो करोड़ के लगभग है।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment