नोएडा, 30 नवंबर (आईएएनएस)| नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर डूब क्षेत्र में बने हुए अवैध फार्महाउस पर चला है। 30 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस तोड़े गए हैं और करोड़ों की जमीन को मुक्त कराया गया है। अवैध तरीके से भू माफिया लोगों को यह फार्म हाउस बेचकर वहां पर अवैध कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। यह जमीन डूब क्षेत्र की है जिस पर किसी तरीके का कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है। इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण करीब 100 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई कर चुका है।
नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 150 -151 में अवैध रूप से बने फार्म हाउस पर प्राधिकरण ने अपना बुलडोजर चलाया है और निर्माण को ध्वस्त किया है। प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही 100 से अधिक फार्म हाउस को ध्वस्त करने की करवाई की थी। यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र की जमीन पर सैकड़ों की संख्या में बनाए गए हैं।
अथॉरिटी के ओएसडी प्रसून द्विवेदी के ने बताया की नोएडा के कोंडली बांगर गांव में अथॉरिटी का ने अपना बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। 30 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़े गए हैं और 1.20 लाख वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। इस मुक्त कराई जमीन कीमत करीब 40 करोड़ आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने पहली यहां पर कार्रवाई की थी और 100 से ज्यादा अवैध रूप से बने फार्म हाउसों को तोड़ा गया था। उसके बाद अब यह कार्रवाई फिर शुरू हुई है और चिन्हित किए गए अवैध फार्म हाउसों को तोड़ा जा रहा है।


