22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट खिसकी! अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी

अभिनेता आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट फिर आगे खिसक गई है। पहले फिल्म के टीजर में बताया गया था कि फिल्म को अगले साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जुलाई में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऑरिजनल फिल्म की तरह इसके सीक्वल का निर्देशन भी राज शांडिल्य ही कर रहे हैं। एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 अगले साल 7 जुलाई को रूपहले पर्दे पर आएगी। एक सूत्र ने बताया कि जल्द इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। ऐसी चर्चा है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। सत्यप्रेम की कथा अगले साल 29 जून को ही रिलीज होगी।ड्रीम गर्ल 2 के अलावा अगले साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं। अभिनेता शाहरुख खान काफी समय बाद पठान के साथ वापसी करेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके बाद उनकी अगली फिल्म जवान 2 जून को दस्तक देगी। 10 फरवरी को कार्तिक आर्यन की शहजादा रिलीज होगी। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के मौके पर आएगी। प्रभास की आदिपुरुष 16 जून को आ रही है। इसी साल सितंबर में मेकर्स ने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की घोषणा की है। इस फिल्म में कई दिग्गज कॉमेडियन अपनी झलक दिखाने वाले हैं। अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, गोवर्धन असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। अभिनेत्री सीमा पाहवा भी फिल्म में दिखाई देंगी। इस बार भी मेकर्स ने फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने की कोशिश की है। ऑरिजनल फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। यह फिल्म 2019 में सिनेमाघरों में आई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इसकी कहानी एक पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक करमवीर पर आधारित है। लड़की की आवाज में बात करने की क्षमता के कारण उसे एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल जाती है। आयुष्मान अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो का प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनिरुद्ध अय्यर ने इसका निर्देशन किया है। बता दें कि उनकी पिछली फिल्म डॉक्टर जी को सफलता नहीं मिली।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading