35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से पुलिस हिरासत में है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला की हत्या इसी साल 29 मई को की गई थी।

बराड़ के खिलाफ 2 जून को एक दूसरी हत्या के मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी है और 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है।

मूसेवाला की हत्या छह शार्पशूटरों ने की थी। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, 16 दवाओं पर लगाई तुरंत रोक

Newsdesk

खबर दस

Newsdesk

तृणमूल कांग्रेस में फूट बिना सिद्धांतों वाली राजनीति को दर्शाती है: शशि थरूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading