22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही एन एक्शन हीरो

आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन की दृश्यम 2 और वरुण धवन की भेडिय़ा से हुई, जिसकी वजह से फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। आलम यह रहा कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10 फीसदी भी नहीं कमा पाई। रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन दो से ढाई करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। लेकिन सिनेमाघरों में पहले से ही दर्शकों को आकर्षित कर रही दृश्यम 2 और भेडिय़ा के सामने एन एक्शन हीरो का जादू नहीं चल सका और फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से कम कमाई की। बता दें कि 2022 में आयुष्मान की तीन फिल्में, अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो, रिलीज हुई हैं। हालांकि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही हैं। 30 करोड़ के बजट में तैयार हुई अनेक मात्र 7.3 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। वहीं 25 करोड़ के बजट में बनी डॉक्टर जी 27.98 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। अब देखना ये होगा कि आयुष्मान की तीसरी फिल्म कितना कारोबार करेगी। फिल्म एन एक्शन हीरो में आयुष्मान के साथ-साथ जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक ऐसे सुपरस्टार की है, जिसकी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है और फिल्म के सेट पर गलती से हरियाणा के एक पॉलिटिकल नेता के भाई की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद मानव (आयुष्मान) विदेश चला जाता है और भूरा (जयदीप अहलावत) अपने भाई के कातिल का पीछा करते-करते लंदन पहुंच जाता है और यहीं से एक्शन शुरू होता है। आयुष्मान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और विजय राज भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 29 जून, 2023 को रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान लड़की के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह फोन पर सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे, बल्कि मुलाकातें भी करते दिखाई देंगे।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading