33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान: बस विस्फोट सात लोगों की मौत

मजार-ए-शरीफ, 06 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में मंगलवार सुबह सरकारी कर्मचारियों की एक बस में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर विस्फोट उस वक्त हुआ, जब मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला-3 में हिरातन सीमावर्ती शहर के पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की एक बस अपने कार्यालय जा रही थी। उन्होंने कहा,“ सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से बस विस्फोट का शिकार हो गयी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।”
उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

अन्य ख़बरें

टोरंटो में इंडियन स्टूडेंट की मौत, भारतीय मिशन शव वापस लाने के लिए कर रहा काम

Newsdesk

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading