October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा सभापति का पद संभाला

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)| संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के सभापति के रूप में पहली बार अध्यक्षता की। सत्र से पहले, जब धनखड़ अपने कक्ष में पहुंचे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे वहां मौजूद थे और उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आप एक किसान के बेटे हैं और एक सैनिक स्कूल के छात्र हैं, देश आपका ऐसे समय में स्वागत कर रहा है, जब देश को जी20 की अध्यक्षता मिली है।”

राज्यसभा का यह 258वां सत्र है और विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की विदेश नीति पर बयान देंगे।

आरएस बुलेटिन के अनुसार, वह भारत की विदेश नीति में नवीनतम विकास पर एक बयान देंगे।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश करेंगे, जिसे लोकसभा ने पारित कर दिया था।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment