19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

आजकल एथलेजर वियर काफी ट्रेंड में है, जिसमें स्पोर्ट्स वियर और फैशन का अच्छा संयोजन होता है। इसका मतलब है कि आप अपने योगा पैंट्स और लेगिंग्स आदि को सिर्फ एक्सरसाइज के दौरान ही नहीं, बल्कि डेली वियर के तौर पर भी पहन सकती हैं। हाल ही में क्लाउडटेलर (ष्टद्यशह्वस्रञ्जड्डद्बद्यशह्म्) की फैशन डिजाइनर नमिता कुरापति ने बताया कि योगा पैंट्स को डेली वियर की तरह कैसे पहनना चाहिए ताकि इससे आपको स्टाइलिश लुक मिले। शर्ट और ब्लेजर के साथ पहनेंयोगा पैंट को स्टाइलिश तरीके से स्टाइल करने के लिए महिलाएं इसे शर्ट और ब्लेजर के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको एक फॉर्मल लुक मिलेगा, जो हर दिन ऑफिस में पहनकर जाने के लिए एकदम सही है। इसके लिए अपनी योगा पैंट को एक बटन-डाउन लॉन्ग शर्ट समेत काले रंग के ब्लेजर के साथ पहनें और अंत में स्टाइलिश लोफर्स पहनकर अपने लुक को पूरा करें। स्वेटर के साथ पहनेंआरामदायक और चिक विंटर लुक के लिए आप अपनी काले रंग की योगा पैंट क्रीम रंग के ओवरसाइज्ड स्वेटर के साथ पहन सकती हैं। अगर बहुत ठंड है तो कूल और ट्रेंडी लुक के लिए स्वेटर के ऊपर डेनिम जैकेट भी पहन सकते हैं। अगर आप अपने इस लुक को कलरफुल बनाना चाहते हैं तो लाल, हरे या पीले जैसे रंग के स्वेटर को भी चुन सकती हैं। ओवर-द-नी बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। ड्रेस के साथ स्टाइल करेंअगर आप अपने स्टाइल के साथ प्रयोग करना चाहती हैं तो योगा पैंट को एक सुंदर ए-लाइन या स्लिप ड्रेस के साथ पहनें। सर्दियों के दौरान आप योगा पैंट को ड्रेस समेत एक स्ट्रक्चर्ड ट्रेंच कोट या एक बड़े आकार के कार्डिगन के साथ भी पहन सकती हैं। आप इस लुक को न सिर्फ ऑफिस, बल्कि कैजुअल गेट-टूगेदर के दौरान भी कैरी कर सकती हैं। हील एंकल लेंथ बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। स्कर्ट के साथ पहनेंचिक और फैशनेबल लुक के लिए आप अपनी योगा पैंट को फ्लोई मिनी स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। आप इसे एक बेज रंग की टर्टलनेक टॉप और एक टोपी के साथ पहन सकती हैं। यह लुक शॉपिंग या डिनर डेट के लिए बेहतरीन है। वहीं, क्रॉसबॉडी बैग, न्यूड मेकअप, मिनिमल ज्वेलरी और क्लासिक स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। बाइकर जैकेट के साथ स्टाइल करेंआप इस सर्दियें में एजी और कूल लुक के लिए योगा पैंट को काले रंग की लेदर बाइकर जैकेट के साथ पहन सकती हैं। आप जैकेट के अंदर एक आरामदायक टॉप और फुटवियर के तौर पर एंकल बूट्स पहन सकती हैं। यह लुक गेट-टूगेदर के लिए अच्छा है। वहीं, इसके साथ मेकअप को न्यूड टोन में ही रखें। इससे आपको एक अलग ही लुक मिलेगा।

अन्य ख़बरें

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

क्या है एक्यूआई और प्रदूषण स्तर बिगड़ने पर कौन सा मास्क रखेगा आपको सुरक्षित

Newsdesk

25 अक्टूबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, शाम 5:21 बजे तक रहेगा हर्षण योग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading