October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप, गिरफ्तार

सहारनपुर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि लड़की की मां ने बताया कि आरोपी अपनी बीमार पत्नी की मदद करने के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि आरोपी उसके पति का दोस्त था और अक्सर उसके घर आया करता था।

कुछ दिन पहले वह उसके घर आया और अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। 10 दिन बीत जाने के बाद महिला ने उससे अपनी बेटी को वापस भेजने को कहा तो आरोपी ने कहा कि उसने उससे शादी कर ली है।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी की पत्नी को भी नामजद किया गया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment