18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मलेशियाई भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 30 हो गई

कुआलालंपुर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| पिछले सप्ताह मलेशिया के सेलांगोर राज्य में एक लोकप्रिय शिविर स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि बचाव दलों ने और चार शव खोजे। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

शेष तीन अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।

जीवित बचे लोगों का पता लगाने के प्रयास लगातार बारिश से बाधित हुए हैं, जिससे खोज और बचावकर्मियों को कई बार रुकना पड़ा है।

दक्षिणपूर्व एशियाई देश में यह आपदा पूर्वोत्तर मानसून के कारण भारी बारिश के कारण आई। यह मौसम आम तौर पर नवंबर से मार्च तक रहता है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading