18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

यो यो हनी सिंह ने मौनी रॉय के साथ पार्टी ट्रैक सॉन्ग गतिविधि किया रिलीज

रैपर यो यो हनी सिंह काफी दिनों से खबरों में बने हुए हैं। सबसे पहले वह ज्यादा वजन बढऩे को लेकर सुर्खियां में थे और अब अपने नए गाने गतिविधि को लेकर चर्चा में बने हुए है, इसमें एक्ट्रेस मौनी रॉय भी हैं। यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है और साल के इस समय के लिए सबसे उपयुक्त है। गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा: जैसा कि नाम से पता चलता है, गतिविधि एक हिप पार्टी सॉन्ग होने वाला है और वीडियो में मौनी रॉय के कातिल अदाओं ने गाने को अगले स्तर तक पहुंचा दिया है। वीडियो किलर है और मैं लोगों द्वारा गतिविधि देखने और सुनने का इंतजार नहीं कर सकता। गाने में म्यूजिक कहीं न कहीं हनी सिंह के एक और गाने मनाली ट्रान्स की याद दिलाता है। गाने के विजुअल्स में हनी और मौनी अंडरग्राउंड सेट-अप में गाने की बीट्स पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौनी रॉय ने कहा, यह साल के इस समय के लिए एकदम सही गाना है। साल के अंत में एक धमाकेदार सॉन्ग के साथ जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। यह गाना यो! यो! और नमोह स्टूडियोज के साथ पूरा हो पाया है। गतिविधि सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading