23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहिद कपूर अभिनीत राज और डीके की सीरीज अगले साल फरवरी में होगी रिलीज

अभिनेता शाहिद कपूर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज का शीर्षक फर्जी रखा गया है। अब सुनने में आ रहा है कि यह सीरीज अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।एक सूत्र ने बताया कि शाहिद अगले साल फरवरी में इस सीरीज के जरिए डिजिटल जगत में कदम रख देंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। एक सूत्र ने बताया, शाहिद का डिजिटल डेब्यू फरवरी, 2023 में होगा। फिलहाल रिलीज की योजना बनाई जा रही है, लेकिन फर्जी 2023 की पहली तिमाही से पहले दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो इसके प्रीमियर के एक महीने पहले ही ट्रेलर और अन्य मार्केटिंग एसेट्स आ जाएंगे। इसमें विजय सेतुपति, राशी खन्ना और केके मेनन जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज के पहले सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading