19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू का गाना रब्बा जांन दा रिलीज

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मिशन मजनू 20 जनवरी को सीधे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। साउथ अभिनेत्री रश्मिका इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रब्बा जांन दा रिलीज कर दिया है। इसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। गाने में दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए दिखे हैं। गाने के बोल भी फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। मेकर्स ने रब्बा जांन दा को जी म्यूजिक के यूट्यूब हैंडल पर रिलीज किया है। गाने में रश्मिका एक नेत्रहीन लड़की के किरदार में दिखी हैं, जिसके प्यार में सिद्धार्थ पड़े हुए हैं। गायक जुबिन नौटियाल ने गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। शब्बीर अहमद ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। शांतनु बागची ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading