October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा : 3 बीटेक छात्राओं को टक्कर मारने वाली सफेद सेंट्रो कार ढूंढ़ रही पुलिस

ग्रेटर नोएडा, 4 जनवरी | ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर की रात 9 बजे बीटेक 3 छात्राओं को एक कार सवार जबरदस्त टक्कर मारकर फरार हो गया था। इस घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जो इस समय ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि वह कोमा में है और आईसीयू में भर्ती है। उसके साथ की दो और छात्राएं जो घायल हुई थीं, उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। करसोनी डोंग नाम की छात्रा जो इस हादसे में घायल हुई थी, उसने आईएएनएस को बताया कि उस रात वे तीनों बाजार से घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

करसोनी डोंग ने बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जब उन्हें टक्कर मारी तो पीछे से आ रही दूसरी कार से आ रहे लोगों ने रुककर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

31 तारीख की रात 9 बजे की हुई इस घटना के बाद अब तक पुलिस उस सफेद सेंट्रो कार को तलाश नहीं पाई है। पुलिस की कई टीमें इस केस को वर्कआउट करने में लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। फिलहाल डीसीपी ग्रेटर नोएडा आज फिर अस्पताल गए थे, जहां पर उन्होंने एडमिट स्वीटी कुमार का हालचाल जाना और उसके पिता से मुलाकात की।

मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात 9 बजे के आसपास कार सवार युवाकों ने तीन छात्राओं को गाड़ी से टक्कर मार दी। ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज में ये छात्रा बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ रही है। इस घटना के बाद छात्रा के सर और पैरों मे गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में लड़की आईसीयू में भर्ती है और वेंटीलेटर पर मौत से जूझ रही है।

गौरतलब है कि बिहार के पटना की रहने वाली स्वीटी कुमारी (21) के पिता शिवनंदन पटना में खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। 31 दिसंबर की रात 11 बजे उन्हें अपने बेटी के एक्सीडेंट की सूचना मिली और वह वहां से अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा आए। स्वीटी के साथ पढ़ने वाले छात्र पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं और उनका कहना है कि 2 दिनों तक पुलिस ने उन्हें परेशान किया और मामला दर्ज नहीं किया, ना ही उस गाड़ी वाले की तलाश की।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment