19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना का एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, दिल्ली सीपी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 4 जनवरी | नवंबर में एयर इंडिया की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर नशे में धुत व्यक्ति द्वारा पेशाब करने की घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। आयोग द्वारा एयर इंडिया के चेयरमैन को भी पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने कहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। आयोग ने बताया कि एयर इंडिया के चैयरमैन को भी हस्तक्षेप करने और मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में एयर इंडिया की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर नशे में धुत व्यक्ति द्वारा पेशाब करने के हफ्तों बाद ये मामला सामने आया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने कथित तौर पर एयर इंडिया के ग्रुप चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखा।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading