23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सिलीगुड़ी में डंपर ने स्कूटर सवार युवक को 1.5 किमी तक घसीटा, मौत

कोलकाता, 6 जनवरी | दिल्ली के कंझावला कांड की पुनरावृत्ति गुरुवार की शाम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई। यहां एक डंपर ट्रक की टक्कर से गिरे स्कूटर सवार को 1.5 किमी तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली के कंझावला में 1 जनवरी को तड़के कार ने टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती को करीब 12 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सिलीगुड़ी में स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ बंगाल कैंपस के सामने रात करीब 8.30 बजे हुई। गुरुवार को जब पीड़ित अनंत दास स्कूटर से घर लौट रहा था और डंपर ट्रक की चपेट में आ गया।

पेशे से एक व्यापारी दास के साथ दुर्घटना उस समय हुई, जब वह बागडोगरा के एक स्थानीय व्यापारिक केंद्र से गाड़ी चलाकर सिलीगुड़ी में अपने आवास की ओर जा रहा था।

डंपर की चपेट में आने के बाद स्कूटर ट्रक के अंदर फंस गया, जो युवक को घसीटते हुए करीब 1.5 किमी तक ले गया। जल्द ही स्कूटर में आग लग गई, जिससे उसका शरीर झुलस गया।

माटीगाड़ा स्थित स्थानीय दमकल केंद्र से दमकल की गाड़ियां जल्द ही मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक दास की मौत हो चुकी थी।

डंपर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading