36.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सनी की गदर 2 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की एनिमल से भिड़ेगी फिल्म

सनी देओल ने जब से अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 का ऐलान किया है, प्रशंसक इसके हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर रख रहे हैं। बीते दिनों पहिया उठाए सनी का फिल्म से पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और अब इसकी रिलीज डेट सामने आई है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से होगी।रिपोर्ट के मुताबिक, सनी ने निर्माता-निर्देशक के साथ मिलकर अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि गदर 2 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी। भारत छोड़ो आंदोलन की प्रेरणा बनी गदर की गौरव गाथा की रिलीज के लिए इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता। सूत्र ने आगे बताया कि जल्द ही इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक रूप से ऐलान होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रणबीर कपूर भी अपनी चर्चित फिल्म एनिमल लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में बॉबी देओल भी एक खास भूमिका में हैं। पहली बार देओल भाइयों की फिल्में आपस में टकराएंगी। बॉक्स ऑफिस पर सनी और बॉबी की टक्कर देखना बेहद दिलचस्प होगा। एनिमल में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी अपनी फिल्म द वैक्सीन वार लेकर आ रहे हैं। फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान किए गए भारत के सफल टीकाकरण कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। नाना पाटेकर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। जब गदर सिनेमाघरों में आई थी तो उस समय इसके सामने आमिर खान की फिल्म लगान थी। यह 2001 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर थी। 15 जून, 2001 को लगान और गदर रिलीज हुई थीं। ऐसा कहा गया था कि एक फिल्म ही चल पाएगी, लेकिन दोनों फिल्में सुपरहिट हुईं। दोनों ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और दोनों फिल्मों में सनी और आमिर की जमकर तारीफ हुई। दोनों फिल्मों के डायलॉग भी आज तक याद किए जाते हैं। गदर: एक प्रेमकथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में दिखे थे। इसकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में होती है। यह फिल्म 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

बेटी डियानी संग डांस करते नजर आए फरदीन खान, पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए लिखा भावुक नोट

Newsdesk

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेताओं ने साझा किए कामयाबी के मंत्र

Newsdesk

भारत की पहली प्लेबैक सिंगर: जिनकी गायकी के सख्त खिलाफ थे पिता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading