19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की मैदान की नई रिलीज डेट आई सामने, 12 मई को दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के लिए साल 2022 बेहद अच्छा रहा, क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब 2023 में भी अभिनेता अपनी कई फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें भोला, सिंघम 3 और मैदान शामिल हैं। हालांकि, इन दिनों वह 1952’962 के बीच भारतीय फुटबॉल के गोल्डन ऐरा पर आधारित फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब मैदान 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी में और भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। मैदान फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading