19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा के विपरीत कांग्रेस कर रही तपस्या : राहुल

कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह अपना काम बहुत कुछ वैसा ही कर रहे हैं, जैसा कि पवित्र पुस्तक भगवद गीता में बताया गया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के विपरीत ‘तपस्या’ कर रही है, जो लोगों को उनकी पूजा करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्होंने खुद को बदल लिया है और दूसरे उनके बारे में जो कहते ह,ैं उससे प्रभावित नहीं होते। मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जाता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, मुझे प्रभावित नहीं करता और मैं अपना काम कर रहा हूं।’

उन्होंने कहा, जब अर्जुन ने मछली की आंख में निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि बस अपना काम करो।

उन्होंने कहा कि यात्रा भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है।

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है, इसलिए प्रधानमंत्री किसी से बातचीत करने नहीं आते। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, इसलिए कांग्रेस का सिंबल हथेली है जो शंकर की ‘अभयमुद्रा’ है।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। यह जनवरी में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading