35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ऑटो एक्सपो 2023 : लग्जरी गाड़ियों के साथ लोगों ने देखी दुश्मन के दांत खट्टे कर देने वाली ‘वीर’ की झलक

ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी | ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में लोगों ने एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां देखी हैं। आज लोगों ने इनके साथ दुश्मन के दांत खट्टे कर देने वाली वीर को भी देखा।

इस कार पर सबकी निगाहें टिक गईं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह इलेक्ट्रोनिक कार सरहद पर दुश्मनों को करारी शिकस्त देने का माद्दा रखती है, जिसका नाम है इलेक्ट्रिक वाहन ‘वीर’ रखा गया है। सरहद पर जंगली इलाकों में घुसपैठ से लेकर तस्करी करने वाले दुश्मनों की अब खैर नहीं है, क्योंकि बहुत जल्द ही वन विभाग के बेड़े में ‘वीर शामिल हो सकता है।

इस गाड़ी का ट्रायल चल रहा है। हालांकि, इसका ट्रायल इंडियन आर्मी में भी चल रहा है, अगर यह सफल रहता है तो सेना के बेड़े में भी वीर की एंट्री होगी।सेना के बेड़े में वीर की एंट्री से काफी कुछ बदल सकता है। दावा किया गया कि सरहद पर अब लाइट जलाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसमें लगे नाइट विजन कैमेरे से रास्ते और दुश्मन दोनों पर नजर रख रख सकते हैं।

ऑटो एक्सपो में वीर की जब झलक दिखी, तो सभी हैरान रह गए। अभी इस वाहन का इंडियन आर्मी में ट्रायल चल रहा है और वन विभाग के बेड़े में जल्द ही यह शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह अत्याधुनिक वाहन वीर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन है। एक चार्ज पर इस वाहन की 500 किलोमीटर से ज्यादा चलने की क्षमता है और 900 मिलीमीटर गहरे पानी में भी चलने में सक्षम है।

इस इलेक्ट्रिक वाहन वीर में नाइट विजन कैमरे लगे हैं, जिससे रात में दुश्मनों पर नजर रखना आसान हो जाता है और इसके होने से अतिरिक्त लाइट की जरूरत नहीं होती है। यह वाहन कितना ताकतवर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलेक्ट्रिक वाहन वीर ढाई टन वजन खींच सकता है। इसमें न केवल एयर लिफ्ट हुक्स लगे हैं, बल्कि वेपन माउंट भी लगा है. इसमें थर्मल इमेजिंग कैमरा इंस्टॉल है और सुरक्षा के लिहाज से एयर बैग्स भी हैं। ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहन वीर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading