36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पहले पांच रुपए कीमत बढ़ने पर भाजपाइयों को महंगाई डायन लगती थी, अब तो वह भौजाई लगती है: हेमंत सोरेन

रांची, 17 जनवरी | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पहले जब किसी चीज की कीमत पांच रुपए बढ़ती थी तो भाजपा के लोग सड़क पर उतर कर कहते थे कि महंगाई डायन हो गयी है, लेकिन अब महंगाई बढ़ रही है तो यह भाजपाइयों के लिए जैसे भौजाई हो गयी है। देश में रुपये की कीमत लगातार कम होती जा रही है। सड़क पर टोल टैक्स दना पड़ता है और इसकी वसूली के लिए मुस्तंडों को रखा जाता है। आजादी के बाद वर्तमान दौर में देश सबसे अराजक स्थिति से गुजर रहा है।

सोरेन ने ये बातें मंगलवार को अपनी पार्टी की ओर से निकाली गई खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में कोडरमा जिला मुख्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे अधिक वक्त तक सत्ता में रही पर सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया। पूर्व की भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जबकि हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा है। हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है जिसका लाभ सभी सरकारी कर्मियों को मिलेगा।

सोरेन ने अपनी सरकार के कामकाज गिनाते हुए कहा कि हमने स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1932 के खतियानी आधार माना है। उन्होंने कहा कि यह झारखंडी और मूलवासियों के अधिकार की यात्रा है। झारखंड में जो खतियानी है वही झारखंडी है। हर राज्य की अपनी पहचान रही है और झारखंड की अब अपनी पहचान बनेगी। झारखंड के मूलवासियों की जगह जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। सभा को सत्यानंद भोक्ता, बरही विधायक उमाशंकर अकेला सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

अन्य ख़बरें

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading