30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

शादी से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप: युवती ने मांगी पुलिस सुरक्षा, 35 लाख की डिमांड का दावा

जबलपुर। शहर में एक युवती ने अपनी शादी से पहले ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और विवाह तक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने 6 मार्च 2026 को अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 21 अप्रैल 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज से शादी का कार्यक्रम तय किया गया है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी दिया जा चुका है।

युवती का आरोप है कि वर्ष 2023 में एक युवक ने उसे झूठे मामले में फंसाने और पैसों की मांग करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। उस समय कार्रवाई के बाद उसे राहत मिली थी, लेकिन अब वही व्यक्ति दोबारा सक्रिय हो गया है और शादी से पहले लगातार फोन कर धमकियां दे रहा है।

आरोप के मुताबिक, आरोपी द्वारा 35 लाख रुपये की मांग की जा रही है और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने और शादी रुकवाने की भी कोशिश की जा रही है।

युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि शादी की तारीख नजदीक आते ही दबाव और धमकियों का सिलसिला बढ़ गया है, जिससे परिवार मानसिक तनाव में है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी किसी भी समय झूठी एफआईआर दर्ज कराकर शादी में बाधा डाल सकता है।

फिलहाल युवती ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और 21 अप्रैल तक उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading