October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दानिश ने राहुल बन की नाबालिग से होटल ले जाकर छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ एक और फर्जीवाड़े का खुलासा

गाजियाबाद, 18 जनवरी | थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर होटल ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके गिरफ्तार होने के बाद उसके गैंग के एक बड़े फर्जीवाड़े का पता चला है। ये गैंग फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराकर दोपहिया वाहन खरीदता था। इस गैंग के कुल 4 अभियुक्त गण गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 4 पेनकार्ड, 2 वोटर आईडी कार्ड, 32 आधार कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 8 चेकबुक, 2 लेपटाप, 1 लेपटाप चार्जर, 1 फिंगर स्केनर डिवाइस व 1 आई स्केनर डिवाइस एवं फर्जी नाम पते से फाईनेंस कराकर खरीदे गये 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को थाना साहिबाबाद पर पीड़िता ने पुलिस को लिखित सूचना दी गयी कि वह दिनांक 14 जनवरी की रात करीब 9 बजे अपने टयूशन के बाद प्रोजेक्ट सामान लेने दुकान पर गयी थी। जहां पर वह रास्ता भटक गयी थी। एक अनजान व्यक्ति से उसने रास्ता पूछा तो उस व्यक्ति ने अपना नाम राहुल देव बताकर वादिया को गुमराह कर कहा कि वह उसको उसके घर पहुंचा देगा। लेकिन वह व्यक्ति वादिया को स्कूटी पर बैठाकर इधर घुमाता रहा तथा वादिया को एक होटल में ले जाकर वादिया के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करते हुए लड़की भाग निकली। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 63/23 धारा 363/342/354/419 व 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने 17 जनवरी को कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दानिश पुत्र शकील अहमद हाल पता बी-146 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद मूल पता – अलीशा गार्डन धौलाना अड्डा गुलावटी बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 5 आधार कार्ड अलग-अलग नाम व पते के, 4 पैन कार्ड अलग-अलग नाम पते के, 10 एटीएम कार्ड बरामद हुए।

अभियुक्त दानिश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं एक लडकी को सीमापुरी दिल्ली से बहला फुसला कर अपना नाम राहुल देव बता कर उसको राजेन्द्र नगर साहिबाबाद एक होटल में लाया था। वहां पर कमरे मे लडकी के साथ छेडछाड करने पर उसने विरोध किया और वह होटल से बाहर निकल कर भाग गयी। अभियुक्त के कब्जे से 5 आधार कार्ड अलग-अलग नाम व पते के, 4 पैन कार्ड अलग-अलग नाम पते के, 10 एटीएम कार्ड उपरोक्त पर सभी पर अभियुक्त दानिश के फोटो ही लगे हैं। पुलिस ने जब इसके बारे में पूछताछ की तो दानिश ने पुलिस को बताया की मैं और मेरे साथी मिलकर फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड तैयार करते हैं तथा उन्ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाते हैं। फर्जी कागजातों व बैंक अकाउंट के आधार पर दो पहिया वाहन फाइनेंस करा लेते हैं।

अभियुक्त दानिश की निशांदेही पर पुलिस ने जयपाल चौक के पास में ही ऑनलाइन जनसेवा केन्द्र लिखी दुकान के अंदर बैठे 3 लडकों को गिरफ्तार कर लिया। दानिश ने बताया की ये लोग मेरे फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार करते हैं तथा इन्ही कागजातों से हम लोग फर्जी बैंक खाते खुलवाते हैं। इन्ही कागजातों की मदद से दो पहिया वाहन की खरीद कर उस पर फाइनेंस इत्यादि करवा लेते हैं।

पुलिस आरोपियों के कब्जे से भी फर्जी पैन कार्ड व आधार कार्ड, बैंकों की पास बुक, चैक बुक, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, छपाई के उपकरण व स्कैनर एवं फर्जी रुप से फाइनेंस कराकर खरीदे गये 6 दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment