April 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: आरआरआर के नाटू-नाटू की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह

ऑस्कर फिल्मी जगत के लिए एक सबसे बड़ा पुरस्कार है। जिसमें देश-विदेश की फिल्में शॉर्टलिस्ट होती हैं, नॉमिनेट होती हैं और फिर पुरस्कार जीतती हैं। इस बार द छेल्लो शो, आरआरआर से लेकर द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और कांतारा जैसी कई भारतीय फिल्में ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल थीं। अब फाइनल लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों को जगह मिली है, इसकी घोषणा हो गई है। इसी के साथ आरआरआर ने एक बार फिर बाजी मार ली है। आरआरआर ने ऑस्कर जीतने में एक और पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। इस श्रेणी में नाटू-नाटू समेत 15 गानों को चुना गया था। अब इसका मुकाबला होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप, दिस इज �लाइफ और अप्लॉज से होगा। इन पांचों गानों ने फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ऑस्कर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है। एसएस राजामौली की आरआरआर ने क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्र्सग् 2023 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा और सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में दो पुरस्कार जीते। सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में नाटू-नाटू के लिए फिल्म ने यह पुरस्कार जीता। नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। आरआरआर को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर के रूप में सम्मानित किया है। सैटर्न अवॉड्र्सग् 2022 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म और फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में नैरेटिव ऑडियंस अवॉर्ड भी इसने जीता था। नाटू-नाटू ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। कई हस्तियां इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण के डांस स्टेप्स कॉपी कर वीडियो बना चुकी हैं। यूट्यब पर इसे 20 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बने इस गाने को एमएम कीरवानी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। राहुल सिप्लीगुंज और काला भैरवा ने इसे अपनी आवाज दी है। 10 नवंबर, 2021 को यह गाना रिलीज हुआ था। द अकेडमी ने ऑस्कर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जनवरी, 2023 को लॉन्ग लिस्ट जारी की थी। इसमें दुनियाभर की कुल 301 फिल्में शामिल थीं, जो ऑस्कर के लिए योग्य मानी गईं। इस लिस्ट में आरआरआर , द छेल्लो शो, गंगूबाई काठियावाड़ी, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स, ऋषभ शेट्टी की कांतारा और आर माधवन की रॉकेट्री शामिल थी। मराठी फिल्में मैं वसंतराव और तुझ्या साठी काही ही व कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की तरफ से गुजराती फिल्म छेल्लो शो शॉर्टलिस्ट हुई थी। हालांकि, छेल्लो शो रेस से बाहर हो गई है, निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्वेस की डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट विस्पर्स डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में शॉर्ट लिस्ट हुई थी, जो टॉप फाइव में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। भारतीय फिल्ममेकर शौनक सेन की चर्चित डॉक्यूमेंट्री ऑल दैट ब्रीद्स को फीचर श्रेणी में चुना गया था, लेकिन इसका पत्ता ऑस्कर से कट गया है। द एलिफेंट विस्पर्स को ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा ने बनाया है। इस डॉक्यूमेंट्री में दो अनाथ हाथी और उसकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी दिखाई गई है। इंसान और जानवर के रिश्ते को दिखाती यह एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री है। अकादमी अवॉर्ड ऑस्कर अवार्ड के नाम से लोकप्रिय एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे फिल्म इंटस्ट्री में कलात्मक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल दिया जाता है। 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजेलिस के डोल्बी थिएटर में होगा। टीवी स्टार जिमी किमेल ऑस्कर को होस्ट करेंगे। बता दें कि 16 मई, 1929 को पहली बार ऑस्कर समारोह का आयोजन हुआ था।

अन्य ख़बरें

भूत-बंगला’ ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत, बनी करियर की पहली 100-करोड़ी फिल्म

Newsdesk

सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार नागार्जुन, तब्बू के साथ शुरू की करियर की 100वीं फिल्म

Newsdesk

सिर्फ किताबें पढ़कर कोई अभिनेता नहीं बनता : शेखर सुमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading