34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

परिणीति चोपड़ा बनीं AAP में टूट की असली वजह? पूर्व नेता के खुलासे से मचा सियासी भूचाल

नई दिल्ली 28 April, आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रहा घमासान अब राजनीतिक गलियारों से निकलकर निजी जिंदगी तक पहुंच गया है। पार्टी में मचे बवाल और टूट-फूट के बीच राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की हाई-प्रोफाइल शादी अचानक विवादों के केंद्र में आ गई है। ‘आप’ के एक पूर्व नेता ने ऐसा बम फोड़ा है, जिसने पूरी राजनीति में हलचल मचा दी है। उनका दावा है कि पार्टी में असल बगावत और झगड़े की जड़ कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी है। हैरान करने वाली बात यह है कि पूर्व नेता के मुताबिक, राघव पर इस रिश्ते को खत्म करने का भारी दबाव बनाया गया था।

शादी गलत जगह हुई, सगाई के बाद से ही शुरू हुआ झगड़ा

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर अपनी ही पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राघव चड्ढा की शादी को विवाद का मुख्य कारण बताते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने दावा किया कि राघव की शादी वहां नहीं होनी थी, जहां हुई है। उन्होंने कहा, “वह शादी गलत जगह हुई है। शादी परिणीति चोपड़ा से नहीं होनी थी। जब सगाई हुई थी, झगड़ा तो वहीं से शुरू हो गया था। राघव को सगाई के बाद भी यह कहा गया कि शादी तोड़ ले। हद तो तब हो गई जब शादी के बाद भी उसे तलाक लेने तक को कह दिया गया।”

अहसान या साजिश? पद देकर कराई गई शादी!

यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब एक दिन पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि परिणीति ने राघव से शादी इसलिए की क्योंकि ‘आप’ ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया, वरना उन्हें कोई नहीं पूछता। इस बयान पर पलटवार करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा, “पूर्व मंत्री सौरभ कह रहा है कि विधायक, सांसद और पंजाब का सुपर सीएम बनाया इसलिए राघव की शादी हुई। लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसकी शादी करवानी थी, इसलिए उसे एमएलए, एमपी और फिर पंजाब का सुपर सीएम बनाया गया।” जयहिंद ने तंज कसते हुए यह भी याद दिलाया कि एक वक्त था जब सौरभ भारद्वाज खुद राघव चड्ढा का तौलिया उठाए फिरते थे, क्या वो अब यह बात भूल गए हैं?

अब क्यों डर रहे हो मेरे भाई? खोल दो पोल और बताओ पूरा सच

नवीन जयहिंद ने अब राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज दोनों को खुला चैलेंज दिया है कि वे जनता के सामने पूरा सच लेकर आएं। उन्होंने राघव को चुनौती देते हुए कहा, “राघव वीडियो में कह रहे हैं कि यह कारण था, वह कारण था। अब तो सच बता दे मेरे भाई, अब तो पोल खोल दे। अब तू क्यों डर रहा है? बता दे कि अंदर क्या-क्या हुआ है।” जयहिंद ने सौरभ भारद्वाज से भी पूरा सच उगलने की मांग की है।

हालांकि, अपने इस सनसनीखेज खुलासे में जयहिंद ने यह राज बरकरार रखा कि आखिर आम आदमी पार्टी के भीतर किसी को परिणीति से शादी पर इतना ऐतराज क्यों था और वे राघव की शादी असल में किससे करवाना चाहते थे। गौरतलब है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में शादी रचाई थी, लेकिन अब यह वैवाहिक बंधन एक बड़े सियासी ड्रामे और आरोपों की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आया है।

 

अन्य ख़बरें

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

Newsdesk

मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट

Newsdesk

रूस ने कहा- ईरान जंग में बुरी तरह हारा यूएस-इजरायल, जानें फ्रांस से ब्रिटेन तक किसने क्या कहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading