22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में हलचल बढ़ी, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब

जालंधर  28 April, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब पार्टी नेतृत्व संभावित टूट को रोकने में जुट गया है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों, ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम के बाद विधायकों की नब्ज टटोली जाएगी। इससे पहले जालंधर में हुई बैठक को लेकर मीडिया में यह दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ने विधायकों को छोटे स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर फटकार लगाई थी।

राघव चड्ढा के दावे से बढ़ी चिंता

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि पंजाब के 94 AAP विधायकों में से 60 से अधिक उनके संपर्क में हैं। हालांकि इस पर चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इस दावे ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

संदीप पाठक फैक्टर भी अहम
AAP की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भी भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उनके पास पंजाब के हर विधायक की विस्तृत जानकारी है, जिससे वे पार्टी के भीतर समीकरण प्रभावित कर सकते हैं।

 

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading