22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भगवान हनुमान से की प्रार्थना, तेलुगु डेब्यू की घोषणा की

मुंबई, 28 जनवरी | बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को घोषणा की कि वह वेंकटेश, राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य अभिनीत फिल्म ‘सैंधव’ के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर सैलेश कोलानू निर्देशित फिल्म की घोषणा करने के लिए कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में अभिनेता वेंकटेश, राणा और चैतन्य के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में नवाजुद्दीन भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

नवाजुद्दीन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, अब तक के सबसे ऊजार्वान व्यक्ति वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म ‘सैंधव’ के साथ कोलैबोरेट करना बहुत ही शानदार है। यह फिल्म शैलेश कोलानू बना रहे हैं। तेलुगु डेब्यू करने की ओर।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सैंधव’ निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर तले वेंकट बोयनापल्ली द्वारा निर्मित पैन-इंडियन एक्शन ड्रामा है और इसमें संतोष नारायणन का संगीत है। बॉलीवुड के मोर्चे पर, नवाजुद्दीन को आखिरी बार 2022 में ‘हीरोपंती 2’ में देखा गया था।

वह अगली बार ‘हड्डी’, ‘बोले चूड़ियां’, ‘अफवाह’, ‘टीकू वेड्स शेरू’ और ‘जोगीरा सा रा रा रा’ में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading