September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने सुलेमानी की हत्या के लिए ट्रम्प के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखने का जताया संकल्प

तेहरान, 29 जनवरी | एक ईरानी अधिकारी ने संकल्प लिया है कि ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। सुलेमानी की हत्या की जांच करने वाली एक विशेष कानूनी समिति के प्रमुख अब्बास अली कडखोदेई ने शनिवार को एक ट्विटर पोस्ट में कहा ट्रम्प और अन्य सभी आरोपियों पर ईरानी और इराकी अधिकारियों की हत्या के आरोप में मुकदमा चलाकर दंडित किया जाना चाहिए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी की शुरुआत में पोम्पिओ ने कहा कि वह सुलेमानी की हत्या के लिए ईरान द्वारा उनसे और ट्रम्प से बदला लेने की चेतावनी से भयभीत हैं। उन्होंने अमेरिकी सरकार से उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।

3 जनवरी, 2020 को अमेरिकी सेना ने ट्रम्प के आदेश पर सुलेमानी और इराक के अर्धसैनिक बल हशद शाबी के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांडिस को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मार डाला था। इस हत्या की ईरान ने राज्य आतंकवाद कहते हुए निंदा की थी।

अन्य ख़बरें

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading