35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 30 जनवरी | ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्यामपुर निवासी अजय को नट मढैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने बीटा 2 कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने मेरी नाबालिग बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया और फिर समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देता था।

बीटा 2 थाना प्रभारी के मुताबिक क्यामपुर निवासी आरोपी अजय को रविवार को नट मड़ैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading