19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन समारोह आज

श्रीनगर, 30 जनवरी | भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में राहुल गांधी श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहरा कर समापन समारोह की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं के साथ सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी ये झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में सुबह 11:00बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहले विशाल व रेखा भारद्वाज कॉन्सर्ट होगा। उसके बाद राहुल समेत तमाम नेता संबोधित करेंगे। समारोह में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता इसमें शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएमसी, जेडी (यू), शिवसेना, टीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, सीपीआई (एम), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल सहित दलों के अध्यक्षों को निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही पीडीपी, एनसी, डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल, आरएसपी और जेडी (एस) भी इसमें शामिल है।

खासबात ये है कि कांग्रेस के ध्वजारोहण और समापन कार्यक्रम के मद्देनजर श्रीनजर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी बंद करवा दिया गया है। वहीं कांग्रेस का पार्टी कार्यालय नजदीक होने के कारण लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को भी सील कर दिया गया है।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। और रविवार शाम राहुल ने मीडिया को संबोधित किया।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading