42 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोटा से आए छात्र-छात्राओं को घर में ही क्वारंटीन रखा जाए : योगी

  

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजस्थान के कोटा से बस द्वारा लाए गए सभी कोचिग छात्र-छात्राओं को उनके घर में ही अलग-थलग (क्वारंटीन) रखा जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह टीम 11 के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को आरोग्य ऐप डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटा में फंसे प्रदेश के कोचिंग छात्र-छात्राओं को वहां से लाने के लिए 2,000 बसें भेजी थीं। अपने प्रदेश में लाने के बाद उन्हुें संबंधित जिलों में ले जाया गया।

योगी ने आगे कहा कि उन सभी जिलों में कोराना जांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जानी चाहिए जहां अभी यह सुविधा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जहां कामकाज शुरू करने की अनुमति दी गई है।

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading