38.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस द्वारा गुम हुए 131 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है, को CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नागरिकों से अपील की है कि
ऽ यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा  www-ceir-gov-in  पद पोर्टल पर पंजीकृत कराएं। यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www-cybercrime-gov-in  वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे।
          जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।
जबलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि –
ऽ अंजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे टेलीग्राम/व्हाट्सअप ) से निवेश टिप्स न लें।
ऽ व्हाट्सअप पर आयी किसी भी प्रकार की . apk   फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें।
ऽ अपनी बैंक खातो संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साक्षा न करे। सायबर ठगो द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातो की जानकारी मांगी जाती है।
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”
नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट  www-cybercrime-gov-in  पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों कि हड़ताल स्थगन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading