38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुक्तिधाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

डिण्डोरी सी टाइम्स । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के, विश्वास के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डिण्डोरी स्थित मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिसर में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा लोगों से सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। आज देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और नागरिक स्वयं इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुक्तिधाम जैसे आस्था के केंद्रों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
भाजपा नेता ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार भी हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने स्वच्छ भारत और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, जिला मंत्री नरवरिया मरकाम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर, भागीरथ उरैती, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, मंडल उपाध्यक्ष शांतनु पाठक, हरिहर पाराशर, राजेंद्र परमार, सुधीर बरमैया, अजय बर्मन सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

————————————————-

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading