November 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर

लखनऊ, 2 मार्च | बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया।

गौरी के अलावा, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक, अनिल कुमार तुलसियानी और इसके निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment