November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : माढोताल थाना क्षेत्र के सूखा गांव में देवरानी और जेठानी के बीच पारिवारिक विवाद, मामला दर्ज

माढोताल थाना क्षेत्र स्थित सूखा गांव में एक देवरानी और जेठानी के बीच पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक की आ गई। दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई, वही जेठानी ने अपनी देवरानी के हाथ में इतनी बुरी तरह काट लिया कि वह घायल हो गई, घटना के कुछ दिन बीत जाने के बाद जब देवरानी अपनी जेठानी से ज्यादा प्रताड़ित हो गई, तो वह सीधे थाना माढोताल पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पूरे मामले की जानकारी देते हुए माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि,माढोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूखा में एक परिवार में रहने वाली देवरानी और जेठानी के बीच पानी भरने को लेकर 1 हफ्ते पूर्व विवाद हुआ था, जिसमें जेठानी द्वारा अपनी देवरानी के हाथ के अंगूठे को इतनी बुरी तरह काट लिया कि वह लहूलुहान हो गई थी। पीड़ित महिला पारिवारिक मान मर्यादा के चलते सब कुछ कह रही थी। लेकिन जब उसकी जेठानी उस पर लगातार अत्याचार करने लगी तो वह फिर माढोताल थाने पहुंची और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई, वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए उसका उपचार करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment