22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आयुष्मान के फैंस को मिला खास तोहफा…रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल-2 का ट्रेलर

आयुष्मान खुराना ने होली के मौके पर फैंस को खास तोहफा दे दिया है। बहुत वक़्त से उनकी मूवी ड्रीम गर्ल 2 का इंतजार कर रहे फैंस को इसका नया टीजर देखने के लिए मिल चुका है। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आयुष्मान को लुक देखकर फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मूवी का टीजर रिलीज किया है। जिसमें आयुष्मान का लुक देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुका है। टीजर में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर फोन पर अपना इंट्रो देते हुए पूछ रहे हैं कि आप कौन जिसपर रणबीर कपूर ने बोला है कि तुमने मेरी आवाज नहीं पहचानी? जिस पर आयुष्मान ने जवाब दिया पहचान लिया तुम्हें, एक नंबर के झूठे हो तुम, शादी का वादा मुझसे और शादी किसी और से। वहीं पीछे से आलिया ने रणबीर से सवाल करते हुए पूछा कि फोन पर कौन है? जिस पर रणबीर ने झूठ बोलते हुए कहा, बठिंडा वाली बुआ हैं।खबरों का कहना है कि फिल्म के इस मजेदार टीजर को लोग खूब पसंद भी कर रहे है। वीडियो पर अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही मूवी देखने के लिए लोगों का एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। वहीं टीजर में रणबीर कपूर की आवाज ने भी फैंस की दिलचस्पी खासी बढ़ा डाली है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading