October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

शर्ट उतारकर कार के ऊपर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, कार सीज

गाजियाबाद, 13 मार्च | गाजियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी सीज कर ली। यह युवक अपनी शर्ट उतारकर कार के ऊपर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था। इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उसकी कार भी सीज कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना मुरादनगर इलाके में पुलिस ने कार स्टंटबाजी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है व कार सीज की गयी है।

मुरादनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार स्टंटबाजी करने वाला व्यक्ति दानिश पुत्र इस्लाम है। कार को मौके पर सीज करते हुए आवश्यक करवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त दानिश गाजियाबाद का रहने वाला है।

Youth arrested for stunting on top of car by taking off shirt, car seized.

पुलिस ने चेकिंग के दौरान देखा कि यह व्यक्ति कार के ऊपर बिना शर्ट के स्टंटबाजी कर रहा है और अपना वीडियो बनवा रहा है जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

दरअसल यह कोई पहला वीडियो नहीं है। गाजियाबाद में इससे पहले भी कई स्टंटबाजी के वीडियो वायरल हो चुके हैं और पुलिस उन पर कार्रवाई करते हुए लोगों को जेल भेज चुकी है और गाड़ियों को सीज किया जा चुका है, लेकिन फिर भी रील बनाने के चक्कर में यह युवा अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment