18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

सीरीज हारने के बावजूद रोहित ने भारत की आक्रामक शैली का समर्थन किया

चेन्नई, 23 मार्च | कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बावजूद टीम की आक्रामक शैली का समर्थन किया है और वादा किया है कि टीम इस वर्ष बाद में होने वाले वनडे विश्व कप में हर कीमत पर अपनी आक्रामक शैली कायम रखेगी।

भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीसरे और निर्णायक वनडे में बुधवार रात 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने सीरीज और नंबर एक वनडे टीम रैंकिंग गंवा दी।

आखिरी वनडे शुरू होने से पहले भारत के 114 अंक थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के 112 अंक थे। सीरीज समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के 113.286 रेटिंग अंक और भारत के 112.638 रेटिंग अंक हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सावधानी से खेलने की जरूरत थी लेकिन रोहित चाहते हैं कि उनकी टीम 50 ओवर क्रिकेट में आक्रामक खेलना जारी रखे। रोहित ने हार के बाद कहा, “हमने हमेशा भयमुक्त क्रिकेट खेलने की बात की है। यदि किसी को लगता है कि वह गेंदबाज पर हावी हो सकता है तो हमने उसे ऐसा करने की पूरी आजादी दी है।”

रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य ज्यादा बड़ा था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो गई थी। आज हम बढ़िया साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो पाए। हम इसी तरह की पिच पर खेलते हुए बड़े हुए हैं। हमें उसी हिसाब से खेलना चाहिए था। ऐसा नहीं है कि 300 का लक्ष्य था लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। हम इस सीरीज से काफी कुछ सीख कर जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि एक टीम के तौर पर हमें आगे कैसे खेलना है। मैं किसी एक या दो खिलाड़ी को दोषी नहीं कह सकता। यह हार पूरी टीम की हार है।”

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading