September 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बेंगलुरु कांड : पार्क में बैठी महिला को कार में घसीटा, गैंगरेप

बेंगलुरू, 31 मार्च | बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च देर रात की है। युवती अपने पुरुष मित्र के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। आरोपी व्यक्तियों ने उसके पुरुष मित्र को धमकी दी और युवती को कार में खींच लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया।

आरोपी बाद में 26 मार्च की तड़के उसे उसके घर के पास छोड़ गए। सुबह 4 बजे घर पहुंचने के बाद, पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Newsdesk

नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक, आईजीपी कश्मीर ने तैयारियों का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading