38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा

नोएडा, 4 मार्च | नोएडा में सड़कों पर गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सेक्टर-126 एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर का है। यहां दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है। युवक लाठी डंडों से लैस है। रास्ते से गुजर रही पुलिस ने झगड़ा होते देखा तो उन्होंने युवकों को दौड़ा लिया। झगड़ा करते हुए कुछ युवकों को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया।

हालांकि ये वीडियो 31 मार्च का बताया जा रहा है। जिसे अब वायरल किया गया है। इससे पहले रविवार को भी एमिटी के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लड़के एक युवक को पीट रहे थे और एक लड़की उसे बचा रही थी। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

नोएडा में सेक्टर 126 के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवकों के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। इसमें युवकों के कपड़े तक फट गए। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही युवक वहां से भागने लगे। ये सभी युवक सर्विस लेन की तरफ भागे इसमें एक युवक डिवाइडर से टकरा कर गिर भी गया। युवकों के तमाशे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद आज इस वीडियो को वायरल किया गया।

जब यह मारपीट हो रही थी तो ठीक उसी वक्त पुलिस की एक जीप मौके पर पहुंच गई और वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर उन लड़कों को अलग किया और उनमें से कुछ को पकड़ लिया था।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading