September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : आईपीएल के चलते सट्टेबाज भी सक्रिय, घमापुर पुलिस ने सट्टे में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया

 

आईपीएल के चलते सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं शहर में चोरी छुपे क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है इसकी बांधी उस समय सामने आई जब घमापुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने सट्टे में लगी लगभग 13 हजार रुपए की रकम भी बरामद की है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए घमापुर पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओम कला मंदिर के पास अजय कनोजिया नामक युवक ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अजय कनौजिया के घर में दबिश दी तो वह मौके पर क्रिकेट का सट्टा लगाते हुए दबोच लिया गया। पुलिस को मौके से मोबाइल और 13 हजार 5 सौ रूपये की रकम बरामद की है। पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि वह सट्टा किसके कहने पर खिला रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading